बोर्ड परीक्षा में पास कराने आ रहे कॉल तो हो जाइए सावधान

रायपुर। बोर्ड परीक्षा खत्म हो गई है. लेकिन परीक्षा देने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों की चिंता खत्म नहीं हुई है. अब वे परिणाम को लेकर कश्मकश में है.

ऐसे में छात्रों और अभिभावकों के मनोदशा को भांप कर शातिर ठग कॉल कर परीक्षा में पास करने के नाम पर उनसे पैसों की मांग कर रहे हैं. माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों ने बताया कि उनकी जानकारी में आया है कि लोगों के पास फर्जी कॉल जा रहा है.

परीक्षा परिणाम सुधारने या पास करने के नाम पर उनसे पैसे की माँग की जा रही है. इसके साथ ही अधिकारियों को छात्रों और उनके अभिभावकों को आगाह किया कि बोर्ड परीक्षा में पास कराने के फोन कॉल के झांसे में ना फंसे.

ऐसा फोन कॉल आने पर तत्काल अपने नजदीकी पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करें. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस तरह के फोन कॉल से छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल का कोई संबंध नहीं है. पेरेंट्स और अभ्यार्थी इस तरह के फर्जी कॉल में न फंसे, सतर्क रहे.

More Topics

रक्षा सूत्र से बंधा ‘पक्के घर’ का संकल्प

-मोहला की ग्राम पंचायतों में अनूठे अंदाज में मनाया...

बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह...

इसे भी पढ़े