बेलौदी , विकासखंड पाटन भिलाई में दस्त से 54 ग्रामीण बीमार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के क्षेत्र/गृह ग्राम बेलौदी गाडाडीह, विकासखंड पाटन में उल्टी-दस्त ,डायरिया के प्रकोप से 54 ग्रामीण बीमार हो चुके हैं . प्रारंभिक जांच के अनुसार, गांव में ग्रामीणों द्वारा चाट-गुपचुप पानीपूरी खाने के बाद अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने की बात सामने आई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तुरंत बेलौदी गांव का दौरा किया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तुरंत बेलौदी पहुंची। गांव में ही अस्थाई मेडिकल कैंप लगाकर अन्य पीड़ितों का इलाज और ओआरएस का वितरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य टीम ने एहतियात के तौर पर गांव के जल स्रोतों और संबंधित खाद्य सामग्री के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं ताकि सटीक बैक्टीरिया का पता लगाया जा सके .

More Topics

‘मन की बात’ में गूंजा छत्तीसगढ़ का ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया स्थानीय संसाधनों से पोषण...

इसे भी पढ़े