ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का बना लें वीडियो एप पर शेयर करते ही पुलिस काट देगी चालान

 रायपुर। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर सड़क पर फर्राटे भरने वाले वाहन चालकों की अब खैर नहीं। आम नागरिक अब ऐसे चालकों का फोटो या वीडियो बनाकर ट्रैफिक पुलिस के एम परिवहन एप पर अपलोड कर पुलिस की मदद कर सकेंगे।पुलिस इसके आधार पर लापरवाह चालकों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। दरअसल, पुलिस का एम परिवहन एप का नया वर्जन लागू हो चुका है। सोमवार को ‘ट्रैफिक प्रहरी’पोस्टर का एसएसपी संतोष सिंह ने विमोचन कर इस एप का शुभारंभ किया।एनआईसी द्वारा तैयार एम परिवहन एप का नया वर्जन केरल और ओडिशा के बाद अब छत्तीसगढ़ में लागू किया गया है। इस एप के सिटिजन सेंटिनल (ट्रैफिक पहरी) पर अब कोई भी आम नागरिक बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वाले, तीन सवारी, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने वालों, आम सड़क, नो पार्किंग जोन में पार्क वाहन, वाहन में गलत तरीके से नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने वालो का फोटो-वीडियो बनाकर रिपोर्ट कर सकता है।यह भी पढ़ें- रीलबाज बदमाशों की ‘रील’ बना रही पुलिस, आईपी एड्रेस से लोकेशन कर रही ट्रेस

आम लोग भी कर सकेंगे भागीदारी

ट्रैफिक पुलिस तत्काल ऐसे वाहन चालक का ई-चालान बनाकर मोबाइल नंबर या वाहन चालक के पते पर भेज कर वैधानिक कार्रवाई करेगी। एसएसपी संतोष सिंह ने बताया कि ट्रैफिक प्रहरी बनकर कोई भी आम नागरिक यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालको का फोटो, वीडियो एप के जरिए उपलब्ध कराकर पुलिस की मदद कर सकता है।

फोटो, वीडियों भेजने वाले का नाम, पता गुप्त रखा जाएगा। यातायात पुलिस ने रायपुर के आम नागरिकों के अपील की है कि वे सभी ट्रैफिक नियमों का पालन करें। साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों की फोटो खींचकर या वीडियो बनाकर इस एप पर शेयर करें, ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।यह भी पढ़ें- साइबर ठगी : डाटा लीक करने वाली कंपनी को भी अब पुलिस बनाएगी आरोपी

अधिक से अधिक लोग ऐप करें इस्तेमाल

ट्रैफिक पुलिस ने अधिक से अधिक लोगों को इस ऐप का प्रयोग करने और दूसरे वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करें। पोस्टर विमोचन और एप के शुभारंभ मौके पर एएसपी ग्रामीण कीर्तन राठौर, एएसपी ट्रैफिक डॉ. अनुराग झा, डीएसपी ट्रैफिक सतीश सिंह ठाकुर, गुरजीत सिंह और सुशांतो बनर्जी, प्रधान आरक्षक कमलेश वर्मा, शहदेव वर्मा आदि मौजूद थे।

More Topics

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने...

बिलासपुर: छात्रा से लाखों की ठगी, पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा

बिलासपुर। बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये...

CM साय का बड़ा ऐलान, ज्ञानेश्वरी को 30 लाख और DSP प्रमोशन

रायपुर। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम...

छत्तीसगढ़ में 5 प्रशिक्षु IFS अधिकारियों की पहली पोस्टिंग

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2024 बैच के 5 प्रशिक्षु भारतीय...

केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस सड़क से फिसलकर खाई में गिरी

पलक्कड़ (केरल), तीन अगस्त केरल के पलक्कड़ जिले में...

इसे भी पढ़े