छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 50 नए मामले

रायपुर । छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 50 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सभी मरीजों में हल्के लक्षण जैसे बुखार, खांसी या गले में खराश देखे गए हैं। फिलहाल किसी मरीज को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी है। राज्य में अब तक कुल 1,183 लोगों की जांच की जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोविड के संदिग्ध मामलों की सतत निगरानी की जाए और समय पर सैंपल की जांच सुनिश्चित की जाए। सभी जिलों के अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। 5 जून को राज्यभर में मॉक ड्रिल के जरिए तैयारियों की समीक्षा भी की गई।

कोई घबराने की जरूरत नहीं, पर सतर्क रहें
राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल संक्रमण का कोई गंभीर रूप नहीं देखा गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, लक्षण मौसमी फ्लू जैसे हैं और नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी में बुखार, खांसी या गले में खराश जैसे लक्षण दिखें, तो वे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं।

संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर जांच की जा रही है। उनके निवास क्षेत्रों में सर्वेक्षण और निगरानी का कार्य स्वास्थ्य टीमों द्वारा किया जा रहा है। जिनमें भी लक्षण पाए जा रहे हैं, उनकी समय पर जांच कराई जा रही है। राज्य सरकार ने भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार कोविड-19 और अन्य मौसमी बीमारियों से निपटने की पूरी व्यवस्था कर ली है। अस्पतालों में दवाएं, टेस्ट किट्स और चिकित्सकीय संसाधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।

More Topics

कश्मीर आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने के बावजूद आतंकी...

सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए पंजीकरण पोर्टल लॉन्च किया

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को पूर्वी दिल्ली के...

इसे भी पढ़े