कंडक्टर ने किया रेप पुरानी बस्ती थाने में हुई FIR

रायपुर। कंडक्टर ने बस का मालिक बताकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया, फिर उससे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। सच्चाई पता चलने पर युवती ने पुरानी बस्ती थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि काम के दौरान उसकी मुलाकात खैरगढ़ निवासी आरोपी प्रवीण पाल से हुई थी। वह अपने आप को बस का मालिक बताता था। लेकिन वह कंडक्टर के तौर पर काम करताथा। युवती काम से खैरगढ़ आती जाती थी।

इस दौरान दोनों के बीच संपर्क बढ़ा। फोन पर भी बातचीत शुरू हुई। वे बाहर मिलने लगे। इस दौरान उसने युवती को कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है, उसने यह बात अपने घर में भी बताई है।

युवती उसकी बातों में आ गई। अक्टूबर 2024 को पहली बार वह रायपुर के एक होटल में उसे लेकर गया। वहां उससे संबंध बनाया। फिर उससे मिलने लगा। जनवरी में भी उससे एक होटल में मिला, जहां आरोपी ने युवती के साथ संबंध बनाया। जब उसने शादी की बात छेड़ी तो वह मुकर गया। इसकी शिकायत युवती ने पुरानी बस्ती थाने में की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More Topics

छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग

-छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा...

कवर्धा की प्रतिभा एक दिन बनेगी देश का गौरव -उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा के 171...

इसे भी पढ़े