देर रात सिर पर वार कर युवक की हत्या

भिलाई से एक हत्या का मामला सामने आया है. सुभाष नगर के खुर्शीपार इलाके में देर रात एक युवक की हत्या कर दी गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर और सीएसपी हरीश भी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

जानकारी के अनुसार, भिलाई के वार्ड 39 खुर्शीपार निवासी अनिल शर्मा की 15 अगस्त की देर रात हत्या कर दी गई. उसके सिर पर हमले के निशान मिले हैं. आशंका जाए जा रही है की हत्यारे ने किसी हथियार से हमला कर अनिल को मौत के घाट उतरा है. घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर और सीएसपी हरीश ने शव की वीडियो ग्राफी और पंचनामा कराया. परिजनों ने बताया कि मृतक शराब का आदि था, लेकिन मारपीट करना उसका स्वभाव नहीं था. मृतक के दो बच्चे हैं और पत्नी 10 साल से अलग रहती है.

परिजन अनिल शर्मा ने बताया कि सुभाष नगर में अवैध शराब बेचने वालों से शराब लेने के दौरान कुछ बहस हुई और फिर मारपीट हुई। क्योंकि आसपास के लोगों ने बताया कि कोई व्यक्ति शराब पीकर रात 11 बजे यहां बैठा था। परिजनों ने कहा कि आसपास का वातावरण हमेशा खराब है।

मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, कहा एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

More Topics

छत्तीसगढ़ में देश का पहला राज्य स्तरीय AI कॉन्क्लेव, शिक्षा के लिए बनेगा AI रोडमैप

स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समग्र शिक्षा के...

इसे भी पढ़े