Total Users- 1,165,827

spot_img

Total Users- 1,165,827

Tuesday, March 3, 2026
spot_img

इजराइल ने वेस्ट बैंक में किए हवाई हमले, 9 फिलीस्तीनी चरमपंथी ढेर

इजराइल के दो हवाई हमलों में वेस्ट बैंक में शनिवार को नौ फिलीस्तीनी चरमपंथी मारे गए। इजराइल की सेना ने यह जानकारी दी। इजराइली सेना ने कहा कि शनिवार सुबह उसके सैनिकों ने उत्तरी वेस्ट बैंक में तुलकरम शहर के बाहर एक ग्रामीण इलाके में एक वाहन पर हमला किया, जिसमें पांच लोग मारे गए। हमास ने सभी पांचों की पहचान समूह के सदस्यों के रूप में की है, जिनमें एक स्थानीय कमांडर भी शामिल है।

‘एसोसिएटेड प्रेस’ के एक पत्रकार और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हमला फलस्तीन के जेइटा और कफिन गांव को जोड़ने वाली सड़क पर किया गया। स्थानीय निवासी तैसर अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘हम घटनास्थल पर पहुंचे। वहां एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। उसका आधा चेहरा गायब था।” फलस्तीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘वफ़ा’ ने कहा कि चार शव बुरी तरह से जले हुए हैं और उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। इजराइली सेना ने इससे पहले शनिवार को कहा कि उसने तुलकरम क्षेत्र में इजराइली सैनिकों पर गोलीबारी की घटना के कुछ ही समय बाद चार अन्य फलस्तीनी चरमपंथियों को मार गिराया।  

More Topics

इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

-छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते...

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी के विदेश नीति पर उठाए सवाल,चुप क्यों है सरकार

राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा चिंताएँ वास्तविक...

रूखे बालों में आ जाएगी जान, एलोवेरा के इस आसान नुस्खे से बनाएं नेचुरल कंडीशनर

प्रदूषण, केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स और गलत हेयर केयर...

होली के मौके पर ठंडी-ठंडी ठंडाई घर पर ही बनाएं

होली में रंग खेलने के बाद जब गला सूख...

 90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि

-मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई...

इसे भी पढ़े