फ्लोरिडा की ओर बढ़ा  तूफान डेब्बी, प्रचंड रूप किया धारण

अमेरिका (US) में  फ्लोरिडा (Florida) के समीप पहुंचते ही उष्णकटिबंधीय तूफान  डेब्बी (Dabby) ने श्रेणी-1 के तूफान में बदलते हुए प्रचंड रूप धारण कर लिया है। मियामी में राष्ट्रीय तूफान केंद्र के मौसम विज्ञानियों ने रविवार शाम को कहा कि इस तूफान के कारण 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही हैं।

तूफान टैंपा से लगभग 100 मील पश्चिम दक्षिण-पश्चिम में स्थित था और यह 19 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर की ओर बढ़ रहा है। डेब्बी इस साल का चौथा अटलांटिक तूफान है। इससे पहले जून में उष्णकटिबंधीय तूफान अल्बर्टो, तूफान बेरिल और उष्णकटिबंधीय तूफान क्रिस आए थे। पूर्वानुमानकर्ताओं ने डेब्बी तूफान से भारी बारिश के कारण फ्लोरिडा, साउथ कैरोलाइना और जॉर्जिया में भयावह बाढ़ की चेतावनी दी है।  

More Topics

रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर ने फ्रेंडशिप डे धूमधाम से मनाया

अंचल की अग्रणी समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर...

वन्यजीव तस्करों पर कड़ी कार्रवाई

वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन मंत्री केदार...

गंगरेल के जंगलों से गहरे जख्मों के साथ रेस्क्यू हुआ अजगर

प्राथमिक इलाज के बाद विशेषज्ञ देखभाल के लिए रायपुर...

इसे भी पढ़े