इमरान खान ने कहा- पाकिस्तान की सेना मांगे मुझसे माफी

जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने पिछले साल नौ मई को उनकी गिरफ्तारी के बाद भड़के दंगों के लिए माफी मांगने से इनकार कर दिया है और कहा है कि सेना को उनसे माफी मांगनी चाहिए क्योंकि हिंसा के दिन पाक रेंजर्स ने उनका ‘‘अपहरण” कर लिया था। खान (71) को नौ मई 2023 को भ्रष्टाचार के एक मामले में पेशी के दौरान इस्लामाबाद उच्च न्यायालय परिसर से पाक रेंजर्स ने गिरफ्तार किया था।

उनकी गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के समर्थकों ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया और दंगे भड़क उठे थे। इससे देशभर में नागरिक और सैन्य प्रतिष्ठानों को नुकसान हुआ था। सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल अहमद शरीफ ने इस वर्ष सात मई को कहा था कि पीटीआई (इमरान की पार्टी) के साथ कोई भी बातचीत हो सकती है, बशर्ते पार्टी अपनी ‘‘अराजकता की राजनीति” के लिए माफी मांगे। इस बयान के बाद, विभिन्न क्षेत्रों से यह मांग उठी कि खान की पार्टी को ‘‘काला दिवस” ​​हिंसा के लिए माफी मांगनी चाहिए।

More Topics

रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर ने फ्रेंडशिप डे धूमधाम से मनाया

अंचल की अग्रणी समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर...

वन्यजीव तस्करों पर कड़ी कार्रवाई

वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन मंत्री केदार...

गंगरेल के जंगलों से गहरे जख्मों के साथ रेस्क्यू हुआ अजगर

प्राथमिक इलाज के बाद विशेषज्ञ देखभाल के लिए रायपुर...

इसे भी पढ़े