सोमालिया की राजधानी में होटल में धमाके और गोलीबारी

सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में समुद्र तट के पास एक होटल में बम तथा गोलीबारी की गई। सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने घटनास्थल को घेर लिया। अधिकारियों तथा प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी।

देश की सरकारी ‘सोमाली नेशनल न्यूज एजेंसी’ ने बताया कि सुरक्षा बलों ने ‘‘हमलावरों को मार गिराया।’’ गोलीबारी में किसी के हताहत होने के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई।

अल-कायदा के पूर्वी अफ्रीका सहयोगी अल-शबाब ने अपने रेडियो के माध्यम इस हमले की जिम्मेदारी ली और कहा कि होटल पर उसके लड़ाकों ने हमला किया। मोगादिशु के एक लोकप्रिय क्षेत्र लीडो तट पर शुक्रवार रात काफी चहल-पहल थी क्योंकि सप्ताहांत में सोमालियाई लोग यहां घूमने के लिए आते हैं।

एक प्रत्यक्षदर्शी, मोहम्मद मोआलिम ने फोन पर बताया कि उन्होंने एक हमलावर को विस्फोटकों से लदी जैकेट पहने देखा, और कुछ देर बाद ही उसने होटल के पास खुद को उड़ा लिया।

मोआलिम ने बताया कि होटल में उसके साथ मौजूद कुछ सहयोगी भी मारे गए और अन्य घायल हो गए। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी अब्दिसलाम एडम ने एसोसिएटिड प्रेस को बताया कि उन्होंने कई लोगों को जमीन पर बेसुध पड़े देखा और कुछ घायलों को अस्पताल पहुंचाने में भी मदद की। लिडो तट को पहले भी अल-शबाब से जुड़े आतंकवादियों ने निशाना बनाया था। पिछले साल हुए हमले में नौ लोग मारे गए थे।

More Topics

रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर ने फ्रेंडशिप डे धूमधाम से मनाया

अंचल की अग्रणी समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर...

वन्यजीव तस्करों पर कड़ी कार्रवाई

वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन मंत्री केदार...

गंगरेल के जंगलों से गहरे जख्मों के साथ रेस्क्यू हुआ अजगर

प्राथमिक इलाज के बाद विशेषज्ञ देखभाल के लिए रायपुर...

इसे भी पढ़े