रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 3 से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भारत-सिंगापुर विकास एवं कारोबार कार्यक्रम में शामिल होंगे और विदेशी निवेशकों व उद्योगपतियों से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे।
मुख्यमंत्री सिंगापुर में निवेशकों को छत्तीसगढ़ की खनिज, बिजली, पानी और अन्य संसाधनों की उपलब्धता के साथ नई औद्योगिक नीति के तहत मिलने वाली सुविधाओं और प्रोत्साहनों की जानकारी देंगे।
दौरे के दौरान टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने पर विशेष जोर रहेगा। मुख्यमंत्री कई बड़ी कंपनियों के सीईओ के साथ वन-टू-वन बैठक भी करेंगे। इन बैठकों में उद्योग, जॉइंट वेंचर और नई फैक्ट्रियों की संभावनाओं पर चर्चा होगी।
राज्य सरकार का लक्ष्य छत्तीसगढ़ को केवल खनन आधारित अर्थव्यवस्था तक सीमित न रखते हुए तकनीक, विनिर्माण और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में भी निवेश का केंद्र बनाना है। इससे राज्य में औद्योगिक गतिविधियों के साथ रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर भी जोर दिया जा रहा है।


