मुंबई में प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर CJP का ऐलान, गांधी जयंती पर करेगी जेल भरो आंदोलन

मुंबई में विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने गांधी जयंती पर जेल भरो आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने 2 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

अभिजीत दीपके के अनुसार, पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करना चाहती थी। इसके लिए मुंबई पुलिस से अनुमति मांगी गई थी, लेकिन अनुमति नहीं मिलने के बाद पार्टी ने जेल भरो आंदोलन की घोषणा की है।

CJP ने आरोप लगाया है कि नागरिकों को अपने विचार व्यक्त करने और विरोध प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है। पार्टी ने इसे विरोध के अधिकार से जुड़ा मुद्दा बताया है।

वहीं, मुंबई पुलिस ने शिवाजी पार्क में सभा की अनुमति देने से इनकार करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट के 4 जनवरी 2013 के फैसले और महाराष्ट्र सरकार के 20 जनवरी 2016 के आदेश का हवाला दिया है। पुलिस ने आवेदक को प्रदर्शन के लिए किसी अन्य स्थान की तलाश करने की सलाह भी दी है।

CJP ने घोषणा की है कि यदि उसे विरोध प्रदर्शन का अधिकार नहीं दिया गया, तो वह 2 अक्टूबर को मुंबई में जेल भरो आंदोलन शुरू करेगी।

More Topics

चीन से बढ़त बनाए रखने के लिए AI पर कड़े नियमों के खिलाफ ट्रंप, वैश्विक नियंत्रण का किया विरोध

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर...

बैंककर्मियों की हड़ताल टली, IBA और UFBU के बीच बनी सहमति, आज से खुलेंगे बैंक

बैंक ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। बैंककर्मियों...

डॉ. मोदी का क्लिनिक’ और विज्ञापनों का जादू

राजनीति के इस अस्पताल में 2009 की कांग्रेस सरकार...

अभी तक तो मोदीजी व उनकी सरकार की बम-बम है !

आज पत्रकार माधो राजनीति के बारे में मुझसे कह...

इसे भी पढ़े