धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां, गंगरेल बांध के 3 गेट खुले

धमतरी जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नदियों और जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गंगरेल बांध (रविशंकर सागर जलाशय) के तीन गेट खोलकर कुल 4,670 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसमें 3,360 क्यूसेक पानी महानदी में और 1,410 क्यूसेक पानी रुद्री बैराज के माध्यम से मुख्य नहर में प्रवाहित किया जा रहा है।

मौसम विभाग ने आगे भी बारिश की संभावना जताई है। इसे देखते हुए महानदी के तटीय और निचले इलाकों में बसे गांवों के लिए हाई अलर्ट जारी किया गया है।

जिले के प्रमुख जलाशयों में भी पानी तेजी से बढ़ रहा है। मुरुमसिल्ली जलाशय 98.61 प्रतिशत, गंगरेल 97.40 प्रतिशत, दुधावा 86.86 प्रतिशत और सोंढूर जलाशय 69.25 प्रतिशत भर चुका है। जलाशयों में लगातार बढ़ते दबाव को नियंत्रित करने के लिए महानदी में पानी का प्रवाह बढ़ाया गया है।

बाढ़ की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने अधिकारियों और मैदानी अमले को 24 घंटे सतर्क रहने तथा संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं। तटीय गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सावधान किया जा रहा है। प्रशासन ने ग्रामीणों से नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा उफनती नदियों को पार करने का जोखिम नहीं उठाने की अपील की है।

जरूरत पड़ने पर निचले इलाकों के परिवारों को सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर बनाए गए राहत केंद्रों में पहुंचाने की तैयारी भी की गई है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल अधिकृत सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।

More Topics

देवभोग बना गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक: मंत्री रामविचार नेताम

पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने दुर्ग जिले के...

GSLV-F17 की सफलता पर PM मोदी ने ISRO को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GSLV-F17 मिशन के सफल प्रक्षेपण...

जयशंकर का दो टूक जवाब, रूसी तेल खरीदने से खत्म नहीं होगा रूस-यूक्रेन युद्ध

नई दिल्ली/कीव। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस-यूक्रेन संघर्ष...

इसे भी पढ़े