Total Users- 1,157,756

spot_img

Total Users- 1,157,757

Monday, February 9, 2026
spot_img

ईरान, सरकारी कार्यालयों और बैंकों को बंद करने का आदेश

 ईरान में भीषण गर्मी के कारण अधिकारियों को शनिवार को विभिन्न प्रतिष्ठानों में काम के घंटों में कटौती करने के साथ ही रविवार को सभी सरकारी और वाणिज्यिक संस्थानों को बंद रखने का आदेश देना पड़ा। 

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी तेहरान में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस (98.6 डिग्री फारेनहाइट) से लेकर 42 डिग्री सेल्सियस (लगभग 107 फारेनहाइट) तक रहा। सरकारी समाचार एजेंसी ‘इरना’ की खबर के अनुसार, अधिक तापमान के कारण लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा और ऊर्जा संरक्षण के लिए रविवार को देशभर में बैंक, कार्यालय और सार्वजनिक संस्थान बंद रहेंगे तथा केवल आपात और चिकित्सा सेवाएं ही जारी रहेंगी। 

खबर के अनुसार, भीषण गर्मी के कारण अधिकारियों ने शनिवार को कई प्रांतों में काम के घंटों में कटौती की। शुक्रवार से तेहरान में 40 डिग्री सेल्सियस (104 डिग्री फारेनहाइट) से अधिक तापमान दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने लोगों को स्थानीय समयानुसार शाम पांच बजे तक घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। उन्होंने यह भी बताया कि मंगलवार को बिजली की खपत 78,106 मेगावाट के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। 

More Topics

एपस्टीन फाइल में दलाई लामा के नाम को उनके कार्यालय ने बताया निराधार

यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलों में दलाई...

छत्तीसगढ़ में 5 मेडिकल हब

रायपुर। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल...

शासन के सहयोग से आत्मनिर्भरता की राह पर दिव्यांग राजेश कुमार पटेल

व्यावसायिक प्रशिक्षण बना आजीविका और आत्मसम्मान का आधार रायपुर। दृढ़...

खेल मड़ई बना स्वास्थ्य और सौहार्द का मंच – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री...

इसे भी पढ़े