New York के UN मुख्यालय में गूंजेगा राम-राम, मोरारी बापू करेंगे Ram Katha

आध्यात्मिक नेता मोरारी बापू रामचरितमानस की प्रासंगिकता का प्रसार करने के लिए न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में पहली बार रामकथा करेंगे। पिछले 65 वर्षों से अधिक समय से रामकथा का पाठ कर रहे मोरारी बापू ने कहा कि रामचरितमानस धार्मिक एवं सांस्कृतिक सीमाओं से परे एक वैश्विक संदेश देता है। उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘यह सत्य, प्रेम और करुणा जैसे सार्वभौमिक मूल्यों की बात करता है जिनकी आज की दुनिया में जरूरत है।”

नौ दिवसीय पाठ की शुरुआत की पूर्व संध्या पर उन्होंने कहा, ‘‘संयुक्त राष्ट्र में रामकथा का आयोजन एक दैवीय कृपा है और यह वैश्विक सद्भाव की दिशा में एक कदम है।” यह पहली बार है जब न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में रामकथा का आयोजन होगा। मोरारी बापू (77) ने इस आयोजन को सपना सच होने जैसा बताया।

More Topics

रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर ने फ्रेंडशिप डे धूमधाम से मनाया

अंचल की अग्रणी समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर...

वन्यजीव तस्करों पर कड़ी कार्रवाई

वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन मंत्री केदार...

गंगरेल के जंगलों से गहरे जख्मों के साथ रेस्क्यू हुआ अजगर

प्राथमिक इलाज के बाद विशेषज्ञ देखभाल के लिए रायपुर...

इसे भी पढ़े