महिलाएं सावन में हरी चूड़ियां पहनना पसंद करती है,ऐसे में ये डिजाइन्स देंगे रॉयल लुक

सावन के महीने में हरे कपडे़ से लेकर हरी चूडियों पहनने का विशेष महत्व है। इस महीने में सुहागिन महिलाएं सजती-संवरती हैं। इस दौरान बाजार भी सज चुके हैं और महिलाएं भी सावन की शॉपिंग को लेकर तैयार है। खासकर सावन में हरी साड़ी-सूट से लेकर हरी कांच की चूड़ियों तक की पूरे सावन महीने में खूब डिमांड रहती है।

अगर आप भी सावन के लिए हरी चूड़ियां खरीदने जा रही हैं, तो सबसे पहले जान लें कुछ ट्रेंडी और लेटेस्ट सेट के डिजाइन, जिन्हें पहनकर आपकी कलाई की सुंदरता में चार चांद लग जाएंगे। तो चलिए आपको बताते हैं ट्रेंडी बैंगल्स सेट के डिजाइन के बारे में जिन्हें आप जरुर खरीदें।

प्लेन चूड़ियों का सेट

सिंपल हरे रंग की चूड़िया भी बेहद खूबसूरत लगती है। इसको आप हरे रंग की सादी-सी साड़ी या फिर कुर्ता पहन रही है, तो कांच प्लेन हरी चूड़ियां खरीद सकते हैं। प्लेन चूड़ियों को किसी के साथ भी पेयर किया जा सकता है। यह एकदम क्लासी और रॉयल लुक प्रदान करता है। वैसे ये चूड़ियां यंग लड़कियों पर भी काफी खूबसूरत लगती है।

घूंघरू वाली कश्मीरी बैंगल्स के साथ सेट

आजकल घूंघरू वाली कश्मीरी बैंगल्स काफी ट्रेंड में है और लड़कियों को खूब पंसद भी आ रही है। इसलिए अपने सेट को स्टाइलिश बनाने के लिए कश्मीरी बैंग्लस के साथ पेयर किया जा सकता है। इसके साथ आप हरे कांच की स्टोन वाली चूड़ियों को वियर कर सकते हैं और यह गजब का कॉम्बो बनेगा।

कंगन के साथ बनाएं सेट

यदि आप कुछ हटके वियर करना चाहते हैं, तो आप हरी चूड़ियों का हैवी सेट भी वियर कर सकते हैं। हरे कांच की सुनहरे स्टोन वाली चूड़ियां वियर कर सकते हैं और साथ में ट्रांसपेरेंट फ्लोरल मोटिफ्स वाले कंगन दोनों तरफ लगा सकते हैं। यह सेट आपको रॉयल लुक देगा। अगर आप चाहें तो कंगन के दो-दो की जगह एक-एक भी रख सकते हैं।

कुंदन वाले कंगन के साथ भी जचेंगी हरी चूड़ियां

वैसे सबसे ज्यादा लोग सावन में गहरे हरे रंग की चूड़ियां पहनती है, लेकिन आप उसे थोड़ा हल्का शेड भी पहन सकती हैं। इन चूडियों को आप कुंदन के कंगन के साथ स्टाइल कर सकती हैं। यही नहीं गहरे रंग के साथ भी कुंदन का कॉम्बिनेशन कमाल का लगता है और फ्लेन चूड़ियों की ब्यूटी को एन्हांस कर देगा।

गोल्डन कड़ों के साथ डिजाइन वाली हरी चूड़ियां

यदि आप न्यूली वेड हैं और आपका पहला सावन है, तो आप गोल्डन सेट के साथ हरी चूड़ियां पहन सकती हैं। हरे डिजाइन वाली चूड़ियां लें,जिन पर सुनहरी बूटियों वाला डिजाइन बना हो। इसके साथ ही गोल्डन स्टोन वाला एक चौड़ा कड़ा भी पहन सकती हैं। वहीं पतले कड़े को बीच में और आखिर में लगाएं। साथ ही आप बीच में प्लेन पतली गोल्डन चूड़ियों को भी लगा सकते हैं।

More Topics

राज्यपाल को प्रमुख लोकायुक्त ने सौंपा आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन

रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोकभवन...

इसे भी पढ़े