Total Users-

1,226,339

spot_img

Total Users-

1,226,339
Monday, May 18, 2026
spot_img

 हर घर में पढ़ाई का एक कोना हो, तभी बच्चे आगे बढ़ेंगे- राज्यपाल रमेन डेका

बैगा विद्यार्थियों और महिलाओं से मिले राज्यपाल, शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर दिया जोर
-कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल ग्राम ढोलबज्जा पहुंचे राज्यपाल

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र ग्राम ढोलबज्जा पहुंचकर बैगा विद्यार्थियों और बैगा महिला स्व-सहायता समूहों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से उनके सपनों, पढ़ाई और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि हर घर में एक कोना सिर्फ पढ़ाई के लिए होना चाहिए। तभी बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ पाएंगे। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि भले ही वे स्वयं स्कूल नहीं जा पाए हों, लेकिन अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए जरूर स्कूल भेजें। उन्होंने शिक्षा दूत के रूप में कार्य कर रहे शिक्षकों और युवाओं से कहा कि वे ड्रॉप आउट बच्चों को भी फिर से स्कूल से जोड़ने का प्रयास करें।

उन्होंने विद्यार्थियों को घर और आसपास साफ-सफाई रखने के लिए जागरूक किया और कहा कि नई पीढ़ी को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनमन योजना का उद्देश्य विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर और औसत आयु में सुधार लाना है।

More Topics

मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार के दौरान रायगढ़ में एफएसएल लैब का किया शुभारंभ

-अत्याधुनिक प्रयोगशाला के शुरू होने से रायगढ़, सक्ती और...

हमारे शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए क्या खाना चाहिए?

कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी...

रेड कार्पेट पर अदिति राव हैदरी के look को देख पति सिद्धार्थ ने लिखा ‘wow’

79वें कान फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सिनेमा के सितारे...

इसे भी पढ़े