केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग और रायपुर में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग रेफरी बी. राजशेखर राव और महिला वेटलिफ्टर राजलक्ष्मी को रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
आरोपी राजशेखर राव के दुर्ग स्थित आवास पर छापेमारी के दौरान टीम को लाखों रुपये की नकदी बरामद हुई है।इन दोनों रेलवे कर्मचारियों पर लंबे समय से रेलवे में विभिन्न पदों पर नौकरी लगवाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये की अवैध रकम वसूलने का आरोप था। पुख्ता सबूत मिलने के बाद सीबीआई की अलग-अलग टीमों ने शनिवार को दुर्ग और रायपुर में एक साथ दबिश दी।


