नागपुर के युवकों द्वारा भिलाई में पुलिस कांस्टेबल को कुचलने का प्रयास किया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कुम्हारी टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग के दौरान नागपुर के दो युवकों द्वारा पुलिस आरक्षक (कांस्टेबल) को कार से कुचलने का प्रयास किया गया। इस सनसनीखेज घटना के बाद मुस्तैद पुलिस टीम ने करीब 14 किलोमीटर तक फिल्मी अंदाज में पीछा करके आरोपियों को भिलाई-3 के पास दबोच लिया।

यह घटना दोपहर करीब 12:40 बजे कुम्हारी टोल प्लाजा के पास हुई, जहां यातायात पुलिस की टीम रूटीन वाहन चेकिंग कर रही थी। पकड़े गए वाहन में दो युवकों के अलावा एक युवती और एक नाबालिग किशोरी भी सवार थीं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नागपुर ,महाराष्ट्र के निवासी के रूप में हुई है

More Topics

‘मन की बात’ में गूंजा छत्तीसगढ़ का ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया स्थानीय संसाधनों से पोषण...

इसे भी पढ़े