लईका घर योजना से कुपोषण पर प्रहार

विशेष स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से बच्चों को मिल रहा बेहतर उपचार
11 गंभीर कुपोषित बच्चों को एनआरसी में कराया गया भर्ती

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य तथा सहयोगी संस्थाओं के समन्वय से संचालित लईका घर योजना अब कुपोषित एवं बीमार बच्चों के लिए संबल बन रही है।

योजना के अंतर्गत चिन्हांकित बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार एवं पोषण सुधार हेतु विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

बलरामपुर जिले में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से संचालित लईका घर योजना के तहत 132 बच्चों का चिन्हांकन किया गया है। इन बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं समुचित उपचार के लिए चरणबद्ध तरीके से स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं।

अब तक पस्ता एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डूमरखोला में आयोजित शिविरों में 77 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया।

More Topics

‘मन की बात’ में गूंजा छत्तीसगढ़ का ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया स्थानीय संसाधनों से पोषण...

इसे भी पढ़े