सुशासन तिहार: ग्राम पंचायत तनौद एवं नगर पालिका अकलतरा में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित

–जिले के प्रभारी सचिव एस. प्रकाश ने किया शिविर का निरीक्षण
विधायक, प्रभारी सचिव, कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने -विभागीय स्टॉलों का अवलोकन कर शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज जांजगीर चांपा जिले के नगर पालिका अकलतरा के कंवर भवन भुवन भास्कर प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय, वार्ड क्रमांक 12 तथा जनपद पंचायत पामगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत तनौद के हाई स्कूल परिसर में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया।

प्रभारी सचिव ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

ग्राम पंचायत तनौद में आयोजित शिविर का जिले के प्रभारी सचिव एस. प्रकाश ने निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक, प्रभारी सचिव, कलेक्टर, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं के क्रियान्वयन और प्राप्त आवेदनों के निराकरण की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित किया जाए।

More Topics

‘मन की बात’ में गूंजा छत्तीसगढ़ का ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया स्थानीय संसाधनों से पोषण...

इसे भी पढ़े