सुशासन तिहार : औरदा में साकार हुए सपनों के आशियाने, हितग्राहियों को मिलीं पक्के मकानों की चाबियां

पीएम आवास योजना के लाभार्थियों ने भावुक होकर जताया मुख्यमंत्री का आभार कच्चे घरों की परेशानियों से मिली मुक्ति

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के तहत आज विकासखंड पुसौर के ग्राम औरदा में खुशियों की नई किरण दिखाई दी। जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पात्र हितग्राहियों को उनके नए पक्के घरों की चाबियां सौंपी गईं और पूरे रीति-रिवाज के साथ गृह प्रवेश कराया गया।

कच्चे मकानों के कष्ट से मिली आजादी

शिविर में ग्राम पंचायत सुकूलभठली के संतराम, माला प्रधान और रामकुमार चौहान, ग्राम पंचायत जकेला की चंद्रमा गुप्ता तथा औरदा की जयंती साव व अहिल्या पाव को पक्के मकानों की सौगात मिली। वर्षों तक टूटे-फूटे कच्चे मकानों में संघर्ष करने वाले इन परिवारों के चेहरे पर पक्का घर मिलने का संतोष साफ झलक रहा था। हितग्राही रामकुमार चौहान ने भावुक स्वर में बताया कि अब सुरक्षित है मेरा परिवार।

बरसात के दिनों में हमारे कच्चे मकान की छत से पानी टपकता था, जिससे पूरा परिवार रात भर जागकर गुजारता था। पक्का मकान मिलना हमारे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। अब हम सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण में रह रहे हैं। एक अन्य हितग्राही कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केवल ईंट-पत्थर का मकान नहीं, बल्कि उनके बच्चों की बेहतर शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा का आधार है।

More Topics

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज-राज्यपाल रमेन डेका

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम...

इसे भी पढ़े