Total Users-

1,230,201

spot_img

Total Users-

1,230,201
Sunday, May 31, 2026
spot_img

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अखबार में प्रकाशित पेयजल समस्या की खबर पर लिया त्वरित संज्ञान

सुबह अखबार पढ़ते ही कलेक्टर सरगुजा को फोन कर दिए समाधान के निर्देश
-मैनपाट के सपनादर स्थित चेराजोबला बस्ती में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र की चेराजोबला बस्ती में पेयजल समस्या से संबंधित समाचार पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने आज सुबह समाचार पत्रों का अवलोकन करते समय “नाला और ढोढ़ी के दूषित जल पर आज भी निर्भर हैं वनवासी” शीर्षक से प्रकाशित खबर को गंभीरता से लिया और सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत को फोन कर प्रभावित बस्ती में शीघ्र पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि चेराजोबला बस्ती में पेयजल संकट की स्थिति का तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यकतानुसार हैंडपंप खनन, वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था और दीर्घकालिक समाधान की दिशा में प्राथमिकता के साथ कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने यह भी कहा कि विशेष पिछड़ी जनजातियों के निवास वाले क्षेत्रों में पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं की नियमित समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि शासन का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका वास्तविक लाभ ज़मीन पर सुनिश्चित करना है।

More Topics

रायपुर जिला न्यायालय परिसर में खूनी संघर्ष

रायपुर जिला कोर्ट परिसर में दो सगे भाइयों के...

दुर्ग में सीएम साय का दौरा और विकास सौगात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दुर्ग के झाडूराम देवांगन स्कूल...

सूर्य मॉल भिलाई के लिस्टोमिनिया क्लब पर पुलिस की कार्यवाही

भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र (सूर्या मॉल, स्मृति नगर)...

भिलाई में मेगा निशुल्क हेल्थ चेक अप और रक्तदान शिविर

भिलाई में ओथ फाउंडेशन और चौहान ग्रुप के संयुक्त...

क्या चीन और अमेरिका भारत ने बिगाड़ दिया पूरा खेल?

ग्लोबल लेवल पर चीन और अमेरिका में सुपरपावर बनने...

सरकार ने जन शिकायत निवारण प्रणाली में जोड़ा बहुभाषी चैटबॉट सुविधा

सरकार ने जन शिकायत निवारण के अपने केंद्रीय आनलाइन...

इसे भी पढ़े