fbpx
Friday, October 18, 2024

पहली महिला प्रधान न्यायाधीश नियुक्त दक्षिण अफ्रीका में रचा इतिहास

दक्षिण अफ्रीका में पहली बार किसी महिला को प्रधान न्यायाधीश के पद पर नियुक्त किया गया है। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने वर्तमान उप प्रधान न्यायाधीश मंडिसा माया को बृहस्पतिवार को देश की प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया।देश के शीर्ष ‘संवैधानिक न्यायालय’ में पदोन्नति से पहले 60 वर्षीय माया दक्षिण अफ्रीका की दूसरी सबसे बड़ी अदालत ‘सुप्रीम कोर्ट ऑफ अपील’ में ‘जज प्रेसिडेंट’ के पद पर सेवाएं दे चुकी हैं। वह ‘सुप्रीम कोर्ट ऑफ अपील’ की न्यायाधीश नियुक्त होने वाली पहली अश्वेत महिला थीं तथा उस अदालत की उप-अध्यक्ष और फिर अध्यक्ष नियुक्त होने वाली पहली महिला थीं। रामाफोसा ने फरवरी में माया को प्रधान न्यायाधीश पद के लिए नामित किया था और मई में न्यायिक सेवा आयोग ने उनका साक्षात्कार लिया था। 

More Topics

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री 18 अक्टूबर को विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे

वाणिज्य एवं उद्योग तथा श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन शुक्रवार...

ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट-2024 : छत्तीसगढ़ ने 7 गोल्ड जीतकर बनाया दबदबा

राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एथलेटिक स्टेडियम कोटा में...

शासकीय उद्यान रोपणी एवं कृषि विज्ञान केंद्र का किया निरीक्षण

आदिम जाति व अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक...

काला नमक और नींबू पानी : स्वास्थ्य के लिए अनमोल लाभ

काला नमक और नींबू पानी दोनों ही सेहत के...

सांसद बृजमोहन ने विद्यालय रूपांतरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

इसके अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में आवश्यक सुविधाओं जैसे सुरक्षित...

Follow us on Whatsapp

Stay informed with the latest news! Follow our WhatsApp channel to get instant updates directly on your phone.

इसे भी पढ़े