Total Users- 1,163,204

spot_img

Total Users- 1,163,204

Thursday, February 26, 2026
spot_img

श्रमिक की बेटी डिंपल कश्यप अब संस्कार सिटी स्कूल में संवार रही अपना भविष्य


छत्तीसगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में आई क्रांति अब सुदूर अंचलों के गरीब और श्रमिक परिवारों के आंगन तक पहुँचकर उनके बच्चों के सपनों को हकीकत में बदल रही है। शासन की अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के माध्यम से प्रदेश के होनहार विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शिक्षा दिलाने का संकल्प अब धरातल पर साकार होता दिख रहा है।

इसी कड़ी में आदिवासी बहुल बस्तर जिले के जगदलपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम बिलौरी के पंजीकृत श्रमिक नंदकिशोर कश्यप की सुपुत्री डिंपल कश्यप ने अपनी मेधा और कड़ी मेहनत के दम पर सफलता का नया अध्याय लिखा है। डिंपल का चयन राज्य की प्रावीण्य सूची (मेरिट लिस्ट) के आधार पर राजनांदगांव के प्रतिष्ठित संस्कार सिटी स्कूल के लिए हुआ है। यहां डिंपल कक्षा छठवीं में अध्ययनरत है और बारहवीं तक निःशुल्क शिक्षा प्राप्त करेगी।

इस उपलब्धि की महत्वपूर्ण कड़ी यह है कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल ने डिंपल की माध्यमिक से उच्चतर माध्यमिक स्तर तक की पूरी पढ़ाई का खर्च वहन करने की जिम्मेदारी ली है। इस निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से परिवार की आर्थिक चिंता पूरी तरह समाप्त हो गई है और अब डिंपल पूरी एकाग्रता के साथ अपने भविष्य को संवार रही है।

डिंपल की इस सफलता से परिवार में खुशी और गर्व का माहौल है। ग्राम बिलौरी-2 से निकलकर एक प्रतिष्ठित विद्यालय तक पहुंचने का उसका यह सफर समाज के अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणादायक है। यह पहल दर्शाती है कि प्रतिभा और मेहनत के साथ शासन की योजनाओं का सहयोग मिलने पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चे भी अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।


More Topics

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

ममता बनर्जी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण...

अंतागढ़ में श्रमिक सम्मेलन आयोजित, जिले के 7930 श्रमिकों को किया गया लाभान्वित

छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग के निर्देशानुसार श्रमिक सम्मेलन-2026 का...

इसे भी पढ़े