Total Users- 1,157,678

spot_img

Total Users- 1,157,678

Monday, February 9, 2026
spot_img

Kamala Harris के राष्ट्रपति पद की दावेदारी को मिली मज़बूती,

 पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ने शुक्रवार को कमला हैरिस की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी का समर्थन किया। ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ने शुक्रवार को लगभग एक मिनट लंबे वीडियो में कमला हैरिस की राष्ट्रपति पद की दावेदारी का समर्थन किया। ओबामा ने हैरिस से कहा कि मैंने और मिशेल ने आपको यह बताने के लिए फोन किया कि हम आपका समर्थन करने, आपको इस चुनाव में जीत दिलाने और ओवल ऑफिस में लाने के लिए हर संभव प्रयास करने पर गर्व महसूस कर रहे हैं। पूर्व प्रथम महिला ने हैरिस से कहा कि मुझे आप पर गर्व है। यह ऐतिहासिक होने जा रहा है।सेल फोन पर बात करते हुए और  मुस्कान बिखेरते हुए, हैरिस ने समर्थन और उनकी लंबी दोस्ती के लिए अपना आभार व्यक्त किया। हैरिस ने कहा, “आप दोनों का धन्यवाद। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। हम इसके साथ कुछ बेहतर करने जा रहे हैं। चुनाव अभियान में लगी टीम ने कहा कि यह वाकई की गई कॉल थी। यह कोई पहले निर्धारित कार्यक्रम नहीं था। दरअसल, राष्ट्रपति जो बाइडन के रेस से बाहर होने के एक सप्ताह से भी कम समय में हैरिस की बढ़ती लोकप्रियता से चुनाव रोमांचक होता जा रहा है। इससे रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ उनकी चुनौती मजबूत होगी। ओबामा अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति थे और वे डेमोक्रेटिक पार्टी में सबसे लोकप्रिय व्यक्तियों में से एक हैं।

More Topics

एपस्टीन फाइल में दलाई लामा के नाम को उनके कार्यालय ने बताया निराधार

यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलों में दलाई...

छत्तीसगढ़ में 5 मेडिकल हब

रायपुर। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल...

शासन के सहयोग से आत्मनिर्भरता की राह पर दिव्यांग राजेश कुमार पटेल

व्यावसायिक प्रशिक्षण बना आजीविका और आत्मसम्मान का आधार रायपुर। दृढ़...

खेल मड़ई बना स्वास्थ्य और सौहार्द का मंच – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री...

इसे भी पढ़े