राजीव गांधी ऑडिटोरियम टी.पी. नगर कोरबा में 18 फरवरी को होगा श्रमिक सम्मेलन का आयोजन

रायपुर। श्रम विभाग कोरबा द्वारा जिले के श्रमिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से 18 फरवरी (बुधवार) को प्रातः 11 बजे से राजीव गांधी ऑडिटोरियम, टी.पी. नगर कोरबा में श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल द्वारा संचालित श्रमिक हितैषी योजनाओं की जानकारी एवं सुविधाएँ अधिक से अधिक श्रमिकों तक पहुँचाने हेतु आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखन लाल देवांगन, मंत्री – वाणिज्य, उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम विभाग, छत्तीसगढ़ शासन होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद, कोरबा लोकसभा, ज्योत्सना चरणदास महंत द्वारा की जाएगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर, नगर पालिक निगम कोरबा, संजू देवी राजपूत, अध्यक्ष, जिला पंचायत कोरबा, डॉ. पवन कुमार सिंह तथा सभापति, नगर पालिक निगम कोरबा, नूतन सिंह ठाकुर सम्मिलित होंगे।

सम्मेलन के दौरान श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी प्रदान करेंगे। श्रमिकों की सुविधा हेतु कार्यक्रम स्थल पर पंजीयन एवं नवीनीकरण काउंटर सहित स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था भी की गई है, जिससे श्रमिक भाई,बहन स्थल पर ही अपनी आवश्यक सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

More Topics

चीन से बढ़त बनाए रखने के लिए AI पर कड़े नियमों के खिलाफ ट्रंप, वैश्विक नियंत्रण का किया विरोध

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर...

बैंककर्मियों की हड़ताल टली, IBA और UFBU के बीच बनी सहमति, आज से खुलेंगे बैंक

बैंक ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। बैंककर्मियों...

डॉ. मोदी का क्लिनिक’ और विज्ञापनों का जादू

राजनीति के इस अस्पताल में 2009 की कांग्रेस सरकार...

अभी तक तो मोदीजी व उनकी सरकार की बम-बम है !

आज पत्रकार माधो राजनीति के बारे में मुझसे कह...

इसे भी पढ़े