Total Users- 1,159,216

spot_img

Total Users- 1,159,216

Saturday, February 14, 2026
spot_img

सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड में जिला समन्वयक पदों पर भर्ती

रायपुर। डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन और नागरिकों तक सरकारी एवं निजी डिजिटल सेवाओं की सहज पहुँच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के चयनित जिलों में जिला समन्वयक पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सीएससी द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह नियुक्तियाँ दुर्ग, कांकेर, जशपुर एवं कोरबा जिलों के लिए की जाएंगी। प्रत्येक जिले के लिए पृथक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे तथा अभ्यर्थी को उसी जिले का स्थायी निवासी होना अनिवार्य होगा, जिसके लिए वह आवेदन कर रहा है।

जिला समन्वयक जिले में संचालित सीएससी ई-गवर्नेंस सेवाओं के संचालन, निगरानी एवं विस्तार के लिए उत्तरदायी होंगे। वे जिला प्रशासन, विभिन्न शासकीय विभागों, ब्लॉक एवं पंचायत स्तर के अधिकारियों, फील्ड स्टाफ तथा वीएलई नेटवर्क के साथ समन्वय स्थापित कर डिजिटल सेवाओं एवं योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही सेवा गुणवत्ता, लक्ष्य प्राप्ति तथा नियमित रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी भी उनके पास होगी।

इस पद हेतु अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है। तकनीकी योग्यता के अंतर्गत कंप्यूटर साइंस में न्यूनतम 6 माह का डिप्लोमा अथवा NIELIT द्वारा जारी CCC प्रमाण पत्र आवश्यक है। अभ्यर्थी को कंप्यूटर, इंटरनेट, एमएस ऑफिस, ई-मेल, ऑनलाइन पोर्टल एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म का व्यवहारिक ज्ञान होना चाहिए।

More Topics

पीएम जनमन आवास योजना से जगदीश बैगा के पक्के घर का सपना हुआ साकार

प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत विकासखण्ड गौरेला के...

राहुल गांधी देश में ‘गृहयुद्ध भड़काने’ चाहते हैं? गिरिराज सिंह ने लगाया आरोप

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर किसानों...

इसे भी पढ़े