चांद की मिट्टी में मिला पानी,

चीन के ChangE5 मिशन ने चंद्रयान-1 की 15 साल पुरानी खोज पर मुहर लगाई है। ChangE5 मिशन द्वारा चंद्रमा से लाए गए मिट्टी के नमूनों का अध्ययन कर रहे चीनी वैज्ञानिकों को चंद्रमा की मिट्टी में पानी के अणु मिले हैं। यह जानकारी चाइनीज एकेडमी आफ साइंसेज (CAS) ने दी। चीन के साइंट‍िस्‍ट ChangE5 मिशन के तहत चंद्रमा से कुछ मिट्टी लेकर आए थे। उनमें पानी के पार्टिकल्‍स मिले हैं। पहली बार ऐसा है क‍ि क‍िसी देश ने चांद पर पानी होने के ऐसे ठोस सबूत दिए हैं। अब इससे ये पता लगाना आसान हो जाएगा कि चांद पर जीवन की संभावना है या नहीं।  ChangE5 मिशन शुरू क‍िया था। उस वक्‍त मकसद चीन की मिट्टी लेकर आना था, ताकि उसके पार्टिकल्‍स की जांच की जा सके। अब तक कहा जा रहा था क‍ि चांद की सतह बिल्‍कुल सूखी और हार्ड है, लेकिन इस सबूत से साफ हो गया क‍ि अगर उस सतह में पानी के अणु मौजूद हैं, तो वह नम होगी। इससे ये भी साफ हो गया क‍ि वहां पानी केवल बर्फ के रूप में मौजूद नहीं है। दशकों पहले, अमेरिकी अपोलो अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा के मिट्टी के सैंपल लेकर आए थे। उनमें पानी के कोई संकेत नहीं थे।

More Topics

रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर ने फ्रेंडशिप डे धूमधाम से मनाया

अंचल की अग्रणी समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर...

वन्यजीव तस्करों पर कड़ी कार्रवाई

वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन मंत्री केदार...

गंगरेल के जंगलों से गहरे जख्मों के साथ रेस्क्यू हुआ अजगर

प्राथमिक इलाज के बाद विशेषज्ञ देखभाल के लिए रायपुर...

इसे भी पढ़े