Total Users- 1,170,671

spot_img

Total Users- 1,170,671

Friday, March 13, 2026
spot_img

खास मौकों पर काजू और पान से घर पर बनाएं स्वादिष्ट मिठाई

त्योहारों, शादी-ब्याह या खास मौकों पर यह मिठाई न सिर्फ स्वाद का आनंद देती है बल्कि मेहमानों के लिए एक “रॉयल ट्रीट” बन जाती है. काजू की रिचनेस और पान की ठंडक इसे बाकी मिठाइयों से अलग बनाती है. अगर आप कुछ नया, खुशबूदार और दिखने में शानदार मिठाई बनाना चाहते हैं, तो काजू पान मिठाई एक बेहतरीन उपाय है. इस आर्टिकल में आपको बताएंगे की कैसे आप इसे घर पर कैसे बना सकते हैं|

काजू पान मिठाई क्या होती है?

काजू पान मिठाई एक स्वादिष्ट मिठाई है जो काजू कतली और पान के फ्लेवर का शानदार मेल होती है. इसमें काजू की मलाईदार परत और पान व गुलकंद की भरावन होती है, जो इसे बेहद यूनिक बनाती है. काजू पान मिठाई बनाने के लिए कौन-कौन सामग्री कि जरूरत होती है?
काजू – 1 कप (बारीक पिसा हुआ)
चीनी – ½ कप
पानी – ¼ कप
गुलकंद – 2 टेबलस्पून
सूखा नारियल बुरादा – 1 टेबलस्पून
ताज़े पान के पत्ते – 2 से 3 (बारीक कटे हुए)
इलायची पाउडर – ¼ टीस्पून
घी – थोड़ा सा (स्मूदनेस के लिए) चांदी का वर्क (वैकल्पिक, सजावट के लिए)

कैसे तैयार किया जाता है काजू पान मिठाई?
काजू को ग्राइंड करके बारीक पाउडर बना लें (ज़्यादा देर न चलाएँ ताकि तेल न निकले). एक पैन में चीनी और पानी डालकर 1 तार की चाशनी तैयार करें. अब चाशनी में काजू पाउडर डालकर धीमी आँच पर लगातार चलाते रहें जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाए. मिश्रण को हल्का ठंडा होने दें, फिर थोड़ा घी लगाकर इसे चिकना आटा जैसा गूंथ लें. एक अलग बाउल में गुलकंद, पान के टुकड़े, नारियल बुरादा और इलायची पाउडर मिलाकर भरावन तैयार करें. काजू के मिश्रण को बेल लें, बीच में पान की फिलिंग रखें और रोल की तरह लपेट लें.

More Topics

बिहार भर्ती बोर्ड की गंभीर लापरवाही ,एडमिट कार्ड पर पर कुत्ते की फोटो

बिहार के रोहतास में भर्ती परीक्षा प्रणाली की गंभीर...

साझी मेहनत, साझा समृद्धि — ‘बिहान’ से बदल रहा ग्रामीण महिला जीवन

धमतरी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़...

धामी सरकार ने हरिद्वार कुंभ मेला 2027 के लिए 1000 करोड़ किये आवंटित

आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और राज्य के धार्मिक...

इसे भी पढ़े