Total Users- 1,177,885

spot_img

Total Users- 1,177,885

Saturday, March 21, 2026
spot_img

धान खरीदी 1 नंवबर से समर्थन मूल्य पर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल प्रदेश सरकार ने धान खरीदी के लिए पूरी तैयारी कर दी है और अब नंवबर से समर्थन मूल्य पर होगी। इस बात की जानकारी खुद कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने मीडिया को दी है। बता दें कि सरकार अपने वादे के अनुरूप 3100 रुपए की दर से 21 क्विंटल धान की खरीदी करेगी। इस बार प्रदेश में 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की संभावना जताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार इस बार सरकार किसानों को दिक्कत न हो इसलिए खास व्यवस्था करने वाली है। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार की मंत्रिमंडलीय उप समिति ने टोकन लेने, बारदाना की कमी सहित कई अन्य समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अलग व्यवस्था बनाकर धान खरीदी करने का फैसला लिया है। अब देखना होगा कि धान बेचने में किसानों को कितनी सुविधा होने वाली है और कब से टोकन शुरू होता है।

बताया जा रहा है कि इस बार किसानों को ऑनलाइन माध्यम से टोकन जारी किए जाएंगे। टोकन मिलने के बाद तय तारीख पर किसान आसानी से धान बेच पाएंगे। टोकन बांटने के लिए तुहर एप की व्यवस्था की गई है। यही नहीं, धान बेचने के लिए पहला अवसर छोटे और सीमांत किसानों को मिलेगा। इन किसानों में वे आते हैं, जिनके पास 2 एकड़ से लेकर 10 एकड़ तक जमीन है।

More Topics

सुंदर और चमकदार त्वचा पाने के लिए बनाएं ये नैचुरल क्यूब्स

लोग कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल...

गर्मियों में पारंपरिक और पौष्टिक पेय सत्तू शरबत रेसिपी

सत्तू शरबत एक पारंपरिक और पौष्टिक पेय है, जो...

चिरायु योजना से काव्या और गुनीत को मिला नया जीवन

महासमुंद। जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत...

आधुनिक तकनीक से खेती को बनाया नया मॉडल किसान मुकेश ने

बहु-फसली पद्धति के माध्यम से जैविक खेती को नया...

इसे भी पढ़े