Total Users- 1,177,873

spot_img

Total Users- 1,177,873

Saturday, March 21, 2026
spot_img

 महतारी वंदना योजना से बिदवंती को मिला सहारा

रायपुर। राज्य शासन द्वारा संचालित महतारी वंदना योजना ने न केवल महिलाओं को आर्थिक सहारा दिया है, बल्कि उनमें भविष्य के लिए बचत और निवेश की नई सोच भी पैदा की है l मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी सोच और संवेदनशील पहल से छत्तीसगढ़ की महिलाएँ अब अपने परिवार और बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने में आत्मनिर्भर हो रही हैं।

महतारी वंदना योजना की हितग्राही है बिदवंती और उन्हें प्रतिमाह 1000 रुपये की सहायता राशि मिलती है। इसी का जीवंत उदाहरण बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड की बिदवंती यादव बनी हैं। वे इस राशि का उपयोग परिवार के दैनिक खर्च में करने के बजाय उन्होंने इसे बेटी अयांशी यादव की पढ़ाई और भविष्य सुरक्षित करने में लगाने का निर्णय लिया।

आर्थिक तंगी के कारण पहले वे नियमित बचत नहीं कर पा रही थीं, लेकिन अब महतारी वंदना योजना की राशि से यह संभव हो सका है। श्रीमती यादव प्रतिमाह 300 रुपये सुकन्या समृद्धि योजना के तहत डाकघर खाते में जमा कर रही हैं। उनका मानना है कि बेटी की शिक्षा ही उसकी सबसे बड़ी संपत्ति है।वे कहती हैं कि पहले सोचती थी कि बेटी का भविष्य कैसे सुरक्षित होगा, लेकिन अब शासन की मदद से यह सपना पूरा होता दिख रहा है। योजनाओं की राशि का सही उपयोग किसी भी परिवार की तकदीर बदल सकता है।

More Topics

सुंदर और चमकदार त्वचा पाने के लिए बनाएं ये नैचुरल क्यूब्स

लोग कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल...

गर्मियों में पारंपरिक और पौष्टिक पेय सत्तू शरबत रेसिपी

सत्तू शरबत एक पारंपरिक और पौष्टिक पेय है, जो...

चिरायु योजना से काव्या और गुनीत को मिला नया जीवन

महासमुंद। जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत...

आधुनिक तकनीक से खेती को बनाया नया मॉडल किसान मुकेश ने

बहु-फसली पद्धति के माध्यम से जैविक खेती को नया...

इसे भी पढ़े