Total Users- 1,177,853

spot_img

Total Users- 1,177,853

Saturday, March 21, 2026
spot_img

स्कूलों में पहुंची शक्ति टीम, नशा मुक्ति अभियान के तहत बच्चों को किया जागरूक

धमतरी। एसपी के निर्देशन में नशा मुक्ति एवं जन जागरूकता अभियान के तहत शासकीय माध्यमिक शाला बगदेही में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में धमतरी पुलिस की शक्ति टीम एवं थाना कुरूद के स्टाफ द्वारा सहभागिता की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को निम्न विषयों पर मार्गदर्शन एवं जानकारी दी गई: छात्रों को नशीले पदार्थों के दुष्परिणाम, स्वास्थ्य पर प्रभाव और सामाजिक विघटन के बारे में बताया गया। साथ ही जीवन में सकारात्मकता, खेल-कूद और शिक्षा की अहमियत पर जोर दिया गया।

बच्चों को सोशल मीडिया पर सतर्क रहने, फिशिंग, फ्रॉड कॉल्स, ऑनलाइन ठगी, और पर्सनल डेटा की सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई। छात्राओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों और छेड़छाड़ या उत्पीड़न जैसी घटनाओं पर क्या करें – इस पर विस्तृत जानकारी दी गई। शक्ति टीम ने “डरो नहीं – रिपोर्ट करो” का संदेश देकर छात्राओं को आत्मविश्वास से भर दिया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने न केवल उत्साहपूर्वक भाग लिया, बल्कि कई सवाल भी पूछे और समाधान प्राप्त किए। इस अवसर पर शक्ति टीम ने हेल्पलाइन नंबरों और थाने से संपर्क के आसान माध्यमों की जानकारी दी। पुलिस का उद्देश्य ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को कम उम्र से ही सजग, जागरूक और आत्मनिर्भर नागरिक बनाना है। यह अभियान जिले के अन्य विद्यालयों में भी निरंतर चलाया जाएगा।

More Topics

सुंदर और चमकदार त्वचा पाने के लिए बनाएं ये नैचुरल क्यूब्स

लोग कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल...

गर्मियों में पारंपरिक और पौष्टिक पेय सत्तू शरबत रेसिपी

सत्तू शरबत एक पारंपरिक और पौष्टिक पेय है, जो...

चिरायु योजना से काव्या और गुनीत को मिला नया जीवन

महासमुंद। जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत...

आधुनिक तकनीक से खेती को बनाया नया मॉडल किसान मुकेश ने

बहु-फसली पद्धति के माध्यम से जैविक खेती को नया...

इसे भी पढ़े