Total Users- 1,177,801

spot_img

Total Users- 1,177,801

Saturday, March 21, 2026
spot_img

कलेक्टर ने की खाद भण्डारण और वितरण की समीक्षा

बलौदाबाजार। जिले में खरीफ सीजन हेतु उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता है, किसान जरुरत के अनुसार सहकारी समितियों से उठाव कर सकते हैं। उर्वरक को लेकर कहीं कोई समस्या नहीं है।

कलेक्टर दीपक सोनी ने सोमवार को क़ृषि, सहकारिता एवं अन्य सम्बधित विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में उर्वरक भण्डारण एवं वितरण की समीक्षा की। उन्होंने समितियों में उर्वरक उपलब्ध होने के उपरांत भी लंबित आर ओ के. अनुसार अनुसार उर्वरक की आपूर्ति कराने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं छूटे हुए किसानों का एग्रीस्टेक पोर्टल पर पंजीयन की कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अब सभी प्रकार के खातों का पंजीयन शुरू हो गया है। वनाधिकार एवं नगरीय निकाय क्षेत्र के खाता पंजीयन 30 सितम्बर तक पूरा कराएं।

बताया गया कि वर्तमान में विकासखंड सिमगा में यूरिया, डीएपी एवं सुपरफास्फेट कुल 176.79 मेट्रिक टन, पलारी में 388.88 मेट्रिक टन, भाटापारा में 841मेट्रिक टन, बलौदाबाजार में 533.75 मेट्रिक टन एवं कसडोल में 227.33 मेट्रिक टन कुल 2168 मेट्रिक टन भौतिक रूप से भण्डारित है।

More Topics

सुंदर और चमकदार त्वचा पाने के लिए बनाएं ये नैचुरल क्यूब्स

लोग कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल...

गर्मियों में पारंपरिक और पौष्टिक पेय सत्तू शरबत रेसिपी

सत्तू शरबत एक पारंपरिक और पौष्टिक पेय है, जो...

चिरायु योजना से काव्या और गुनीत को मिला नया जीवन

महासमुंद। जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत...

आधुनिक तकनीक से खेती को बनाया नया मॉडल किसान मुकेश ने

बहु-फसली पद्धति के माध्यम से जैविक खेती को नया...

इसे भी पढ़े