प्रोजेक्ट संस्कृति के ज़रिए उभरेगी रायपुर की सांस्कृतिक पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ की लोक कला, साहित्य और सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से “प्रोजेक्ट संस्कृति” की शुरुआत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर की गई है। इस दिशा में कलेक्टर डॉ गौरव सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक की शुरुआत कलेक्टर डॉ. सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह को काव्य संग्रह पुस्तक भेंट कर की गई। यह भेंट संस्कृति और साहित्य के प्रति सम्मान का प्रतीक रही। बैठक में “प्रोजेक्ट संस्कृति” को और प्रभावशाली बनाने को लेकर व्यापक चर्चा की गई।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले के ऐसे विद्यार्थी और नागरिक, जिन्हें लेखन, पठन, गायन एवं नृत्य में रुचि है, उन्हें इस सांस्कृतिक अभियान से जोड़ा जाए। इसके तहत एक विशेष टीम गठित की जाएगी जो “प्रोजेक्ट संस्कृति” के सुचारू क्रियान्वयन सुनिश्चित करेगी।

बैठक में स्वदेशी जागरण मंच और छत्तीसगढ़ हार्मोनिका क्लब के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया और इस अभिनव पहल को सफल बनाने के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव साझा किए।

More Topics

रोटरी क्लब पिनेकल भिलाई के आयोजन ‘डोरी’ प्रदर्शनी ने महिला उद्यमियों को दिए नए अवसर

रोटरी क्लब भिलाई पिनेकल द्वारा आयोजित विशेष प्रदर्शनी “डोरी...

दिलीप गावित ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड

भारतीय पैरा-एथलीट दिलीप महादू गावित ने ग्लासगो में आयोजित...

इसे भी पढ़े