Total Users- 1,177,645

spot_img

Total Users- 1,177,645

Saturday, March 21, 2026
spot_img

CG : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने धरसेड़ी आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण


बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार, स्वच्छता व्यवस्था और सेवाओं की ली जानकारी

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े आज सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धरसेड़ी पहुँचीं, जहाँ उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री राजवाड़े ने बच्चों को प्रदत्त पोषण आहार की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था, खेल-खेल में सीखने की व्यवस्था और कर्मचारियों की उपस्थिति का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को निर्देशित किया कि बच्चों को समय पर पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाए और केंद्र की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए।

मंत्री ने कहा कि “आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास की नींव हैं, इसलिए यहाँ दी जाने वाली सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्र में पंजीकृत बच्चों को पूरक पोषण आहार, टीकाकरण और अन्य सेवाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं। साथ ही गर्भवती एवं धात्री माताओं तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुँचाने के लिए विशेष निगरानी रखी जाए।

निरीक्षण के दौरान मंत्री राजवाड़े ने ग्रामीणों से संवाद कर केंद्र की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और उन्हें बच्चों की शिक्षा व पोषण योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिला और बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पोषण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


More Topics

हिंसा की राह छोड़, उम्मीदों की दौड़, बस्तर नई पहचान की ओर

शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन एक मज़बूत संदेशबस्तर...

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

इसे भी पढ़े