Total Users- 1,177,611

spot_img

Total Users- 1,177,611

Saturday, March 21, 2026
spot_img

CG : मंत्री टंकराम वर्मा ने अस्पताल पहुँचकर घायल युवक का जाना हालचाल


प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा आज रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुँचे और बलौदा बाजार निवासी साहू परिवार से मुलाकात की। उन्होंने हाल ही में करंट लगने से घायल हुए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नंदू साहू के सुपुत्र का हालचाल जाना।

मंत्री श्री वर्मा ने घायल युवक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने परिजनों से कहा कि सरकार और प्रशासन उनकी हर संभव मदद के लिए तैयार है।

उल्लेखनीय है कि करंट लगने की घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसके पैर में फ्रैक्चर भी हो गया था। घटना के बाद से उनका इलाज रायपुर के स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार अब उनकी स्थिति पहले से काफी बेहतर है और स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है।

मंत्री श्री वर्मा ने मौके पर मौजूद चिकित्सकों से बातचीत की और बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीज को किसी भी तरह की परेशानी न हो और जल्द से जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौटे, इसके लिए आवश्यक सभी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएं।

इस दौरान अस्पताल में परिजन और स्थानीय समाजजन भी मौजूद रहे। मंत्री श्री वर्मा ने परिजनों को धैर्य बनाए रखने और हिम्मत के साथ इस कठिन समय का सामना करने की सलाह दी।


More Topics

हिंसा की राह छोड़, उम्मीदों की दौड़, बस्तर नई पहचान की ओर

शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन एक मज़बूत संदेशबस्तर...

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

इसे भी पढ़े