France में Olympics से पहले ऑस्ट्रेलियाई महिला से गैंग रेप; 

 फ्रांस की राजधानी पेरिस में घूमने आई ऑस्ट्रेलियाई महिला से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। न्यायिक अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि अभियोजक इस मामले की जांच कर रहे है।   पेरिस में 2024 ओलंपिक की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। पेरिस लोक अभियोजक कार्यालय ने एक बयान में बताया कि 25 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई महिला ने   बताया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ। बयान के अनुसार अभियोजक इस मामले की सामूहिक दुष्कर्म के तौर पर जांच कर रहे हैं।  महिला के साथ यह घटना पगैल जिले में हुई। फ्रांसीसी पुलिस के मुताबिक महिला के साथ 20 जुलाई की आधी रात को मारपीट और गैंगरेप किया गया। दरअसल, महिला पेरिस के मूलॉन रूझ में कुछ खाने-पीने गई थी। तभी 5 अफ्रीकी वहां पहुंचे। उन्होंने महिला को मारा और फिर दुष्कर्म किया।

More Topics

रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर ने फ्रेंडशिप डे धूमधाम से मनाया

अंचल की अग्रणी समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर...

वन्यजीव तस्करों पर कड़ी कार्रवाई

वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन मंत्री केदार...

गंगरेल के जंगलों से गहरे जख्मों के साथ रेस्क्यू हुआ अजगर

प्राथमिक इलाज के बाद विशेषज्ञ देखभाल के लिए रायपुर...

इसे भी पढ़े