बीजेपी मंत्री ने कहा ईवीएम के बाद मतदाता सूची को लेकर रो रहे कांग्रेसी

रायपुर. कांग्रेस मतदाता सूची का परीक्षण करने जा रही है. इस पर मंत्री टंक राम वर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हार स्वीकार करने में अभी भी तकलीफ है. पहले ईवीएम पर सवाल उठाते थे. अब मतदाता सूची के हेर-फेर पर आ गए हैं. जनता के फैसले को कांग्रेस को स्वीकार करना चाहिए. मंत्री टंकराम ने कहा, कांग्रेस अभी भी अपने हार का बहाना कर रही है. कांग्रेस को परीक्षण कराना है तो करा लें.

बस्तर संभाग के कई जिलों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. इस मामले में राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा, मुख्यमंत्री ने जानकारी मिलते ही संबंधित अधिकारियों से बात की है. जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. करीब 200 लोगों को दूसरे जगह शिफ्ट करना पड़ा है. करीब 6 लोगों को एयरलिफ्ट करवाकर सुरक्षित जगह पहुंचाया गया है.

उन्होंने कहा, गीदम और बीजापुर के बीच का पुल क्षतिग्रस्त हो गया है. दरभा नाले में बस्तर घूमने गए पति-पत्नी और दो बच्चे कार सहित बह गए. चारों की मौत हुई है. मुख्यमंत्री का निर्देश मिला है कि राहत और बचाव कार्य तेज किया जाए. अमले को पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं. पीड़ित परिवार को क्षतिपूर्ति नियम के मुताबिक दिया जाएगा. कलेक्टर के पास पर्याप्त फंड है.

More Topics

नीट प्रदर्शन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का हमला, अमित शाह से मांगा इस्तीफा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को केंद्र सरकार...

भिलाई-3 में गाड़ी हटाने को लेकर खूनी झड़प, 4 गिरफ्तार

भिलाई-3 के डबरापारा में रास्ते में खड़ी पिकअप हटाने...

छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर

गरियाबंद जिले में उदंती नदी पर करीब 9 करोड़...

रोटरी क्लब पिनेकल भिलाई के आयोजन ‘डोरी’ प्रदर्शनी ने महिला उद्यमियों को दिए नए अवसर

रोटरी क्लब भिलाई पिनेकल द्वारा आयोजित विशेष प्रदर्शनी “डोरी...

इसे भी पढ़े