Total Users- 1,166,854

spot_img

Total Users- 1,166,854

Thursday, March 5, 2026
spot_img

वन विभाग ने दुर्ग के आरा मिल में मारी रेड, 15 लाख की लकड़ी बरामद

दुर्ग। वन विभाग ने अवैध आरा मिल पर कार्रवाई की है, जहां से 10 लाख की लकड़ी और 5 लाख कीमत की मशीन जब्त की गई है।

डीएफओ दीपेश कपिल ने बताया कि तीन दिन पहले पाटन के गुढ़ियारी में अवैध आरा मिल संचालित होने की सूचना मिली थी। टीम को भेजा गया। वहां से लकड़ी काटने की मशीन और बड़ी संख्या में लकड़ी जब्त की गई।

जांच में पता चला कि आरा मिल राजा तिवारी नाम का व्यक्ति चला रहा था। उसने जमीन अजय तिवारी से किराए पर ली है। पूछताछ में राजा ने बताया कि उसके पास आरा मिल और लकड़ियों से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं है। इसके बाद जब्ती की कार्रवाई में तीन दिन का समय लगा।

जेसीबी से लकड़ियों को उठवाया गया। वहीं मशीन को उखाड़कर ​िडपो में रखा गया है। डीएफओ ने बताया कि आरा मिल बीते दो वर्षों से अवैध तरीके से चल रहा था। संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

More Topics

इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

-छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते...

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी के विदेश नीति पर उठाए सवाल,चुप क्यों है सरकार

राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा चिंताएँ वास्तविक...

रूखे बालों में आ जाएगी जान, एलोवेरा के इस आसान नुस्खे से बनाएं नेचुरल कंडीशनर

प्रदूषण, केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स और गलत हेयर केयर...

होली के मौके पर ठंडी-ठंडी ठंडाई घर पर ही बनाएं

होली में रंग खेलने के बाद जब गला सूख...

 90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि

-मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई...

इसे भी पढ़े