समस्या समाधान हेतु CSEB A.E. राहुल सिंह को दिया गया ज्ञापननगरवासियों ने बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर जताया विरोध

अमलेश्वर। बिजली से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर आज नगरवासियों ने CSEB के सहायक अभियंता (A.E.) राहुल सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान नगर के जनप्रतिनिधि एवं रहवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से तीन समस्याओं को रखा गया –

  1. बिजली बंद होने पर विभागीय फोन कॉल नहीं उठाए जाते, जिससे लोगों को सही जानकारी नहीं मिल पाती और उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ता है।
  2. कॉलोनी क्षेत्र में कई पोलों के बिजली तार टूटे हुए हैं, लेकिन अब तक विभाग द्वारा कोई सुधार कार्य नहीं किया गया है।
  3. नए बिजली पोल की मांग को लेकर पूर्व में आवेदन दिए गए थे, लेकिन अब तक उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

इस मौके पर उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, वार्ड 8 के पार्षद डोमन यादव, वार्ड 9 के पार्षद प्रतिनिधि गिरधर साहू, नागरिक किशोर जंघेल, आशा राम, आजू वर्मा, रोशन, कपिल, संदीप सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

नगरवासियों ने विभाग से जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान की मांग की है, ताकि आमजन को निर्बाध बिजली सुविधा मिल सके।

More Topics

कश्मीर आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने के बावजूद आतंकी...

सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए पंजीकरण पोर्टल लॉन्च किया

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को पूर्वी दिल्ली के...

इसे भी पढ़े