मैनपाट में सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और शिवप्रकाश जी का हुआ पारंपरिक स्वागत

भारतीय जनता पार्टी द्वारा मैनपाट में आयोजित सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा जी एवं सह-संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी का पारंपरिक छत्तीसगढ़ी अंदाज में भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम स्थल पर पारंपरिक वाद्य यंत्रों, छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य और तिलक-आरती के साथ अतिथियों का अभिनंदन किया गया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, विधायक एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों को संगठनात्मक दृष्टिकोण से मजबूत करना, नीति और कार्यक्रमों की गहराई से जानकारी देना तथा जनता से बेहतर संवाद स्थापित करना है। कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन देने के लिए विशेषज्ञों को भी आमंत्रित किया गया है।

इस अवसर पर श्री नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, “जनप्रतिनिधियों को निरंतर प्रशिक्षण के माध्यम से आत्ममंथन और आत्मविकास की दिशा में कार्य करना चाहिए। भाजपा एक विचारधारा आधारित पार्टी है जो सेवा, संगठन और संकल्प के आधार पर कार्य करती है।”

More Topics

छत्तीसगढ़ को कृषि विकास के लिए केंद्र से मिले 181.99 करोड़ रुपये

रायपुर, छत्तीसगढ़ के कृषि विकास और किसानों के हित...

इसे भी पढ़े