सचिन पायलट छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं, वे सीनियर नेताओं के साथ बैठक करेंगे

राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज से 2 दिनों के लिए छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। उनके साथ नवनियुक्त दोनों प्रभारी सचिव एसए संपत कुमार और जरिता लैतफलांग भी छत्तीसगढ़ आएंगे। सचिन पायलट अपने दौरे के दौरान प्रदेश के सीनियर नेताओं के साथ बैठक करेंगे, क्योंकि दोनों प्रभारी सचिव पहली बार यहां आ रहे हैं। नेताओं से मुलाकात कर परिचय भी कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि संगठन में बदलाव और नियुक्तियों के प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी। पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की पत्नी कमला साहू को श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली से आने के बाद सारे नेता सीधे दुर्ग ही रवाना होंगे। बताया जा रहा है कि, सचिन पायलट और दोनों प्रभारी सचिव भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के घर भी जाएंगे।

More Topics

कश्मीर आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने के बावजूद आतंकी...

सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए पंजीकरण पोर्टल लॉन्च किया

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को पूर्वी दिल्ली के...

इसे भी पढ़े