Total Users- 1,175,387

spot_img

Total Users- 1,175,387

Wednesday, March 18, 2026
spot_img

युक्तियुक्तकरण से शिक्षा व्यवस्था को मजबूती – नगरदा स्कूल को मिला जीवविज्ञान शिक्षक

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे युक्तियुक्तकरण अभियान का असर अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है। इसी क्रम में सक्ती जिले के शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल नगरदा को लंबे समय बाद जीवविज्ञान विषय के लिए शिक्षक की सौगात मिली है।
पूर्व में इस विद्यालय में जीवविज्ञान शिक्षक की अनुपस्थिति के कारण विद्यार्थियों को विषय की पढ़ाई में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब युक्तियुक्तकरण की पहल के चलते इस विषय के लिए शिक्षक की पदस्थापना हो गई है, जिससे विद्यार्थियों को संतुलित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ हो रही है।

विद्यालय के प्राचार्य छतराम सिदार ने बताया कि शिक्षक की नियुक्ति से विद्यार्थियों की पढ़ाई में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है और आने वाले समय में इसके परीक्षा परिणामों में भी स्पष्ट प्रभाव दिखाई देगा। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा शिक्षा क्षेत्र में दी जा रही प्राथमिकता के लिए धन्यवाद व्यक्त किया है। ज्ञात हो कि राज्य सरकार द्वारा युक्तियुक्तकरण के अंतर्गत प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों की समुचित पदस्थापना की जा रही है, ताकि सभी विषयों में योग्य शिक्षक उपलब्ध कराए जा सकें और ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों को भी समग्र व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जा सके।

More Topics

देश की एकता और धर्म के नाम पर हो रहा ध्रुवीकरण : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

बिलासपुर। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर पहुंचे...

BSNL ने दो तिमाहियों में 280 करोड़ और 262 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया -केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया...

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का त्याग और बलिदान देश की अमूल्य धरोहर – मुख्यमंत्री साय

रायपुर। विष्णु देव साय से विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय...

इसे भी पढ़े