Total Users- 1,177,430

spot_img

Total Users- 1,177,430

Friday, March 20, 2026
spot_img

बिजली गुल से 15 गांव के लोग परेशान, चालू होने पर लो वोल्टेज

बिजली की समस्या से बस्तर को निजात मिलती नहीं दिख रही है। इसमें सबसे ज्यादा समस्या ग्रामीण क्षेत्रों में बनी हुई है। आलम ये है कि रोजाना 8 से 10 बार बिजली गुल हो रही है। इसके साथ ही लो वोल्टेज की समस्या भी बढ़ गई है।

बिजली कंपनी उपभोक्ताओं को राहत देने बिजली व्यवस्था सुचारू बनाने का दावा कर रही है, लेकिन धरातल पर इसका कोई फायदा होता नहीं दिख रहा है। हाल में मानसून पूर्व मेंटेनेंस के तहत बिजली कंपनी ने मेंटेनेंस अभियान भी चलाया, लेकिन आलम ये है कि इस मेंटेनेंस के बावजूद उपभोक्ताओं की समस्या खत्म होती नहीं दिख रही है।

इसी बीच मंगलवार को शहर से करीब 5 से 7 किमी के दायरे में आने वाले करीब 15 से ज्यादा गांवों में लो वोल्टेज की समस्या आ गई। मंगलवार की शाम करीब 8 बजे से शुरू हुई समस्या बुधवार को दोपहर करीब 12.30 बजे ठीक हो पाई।

इस बीच रातभर लो वोल्टेज और वोल्टेज फ्लक्चुएशन की समस्या बनी रही। शहर से लगे ग्राम सरगीपाल, नियानार, जाटम सहित करीब 15 से ज्यादा गांव के 15 से 20 हजार लोगों को इससे प्रभावित होना पड़ा। शिकायतों के बावजूद बिजली कंपनी ने इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया, जिसके चलते रातभर लो वोल्टेज और वोल्टेज फ्लक्चुएशन की समस्या जारी रही। इधर राज्य सरकार के मोर बिजली एप का भी कोई फायदा उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा है।

More Topics

हिंसा की राह छोड़, उम्मीदों की दौड़, बस्तर नई पहचान की ओर

शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन एक मज़बूत संदेशबस्तर...

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

इसे भी पढ़े