धरती आबा शिविर में निशुल्क जाब कार्ड पाकर आठ परिवारों के चेहरे पर आई मुस्कान

रायपुर। कोरिया जिले में कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में धरती आबा अभियान के तहत आयोजित हो रहे ग्राम जनभागीदारी शिविरों में ग्रामीण जनों की मांगो पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है। यहां अपनी पात्रता अनुसार मांग रखने वाले जनजातीय समुदाय के परिवारों के लिए जनहितकारी योजनाओं में पंजीयन और पात्रता अनुसार अन्य लाभ भी मौके पर ही प्रदाय किए जा रहे हैं। इस कड़ी में गत दिवस ग्राम पंचायत मुरमा में आयोजित जनभागीदारी शिविर में जाब कार्ड की मांग करने वाले आठ आदिवासी परिवारों को आवश्यक कागजी कार्यवाही पूर्ण करते हुए मौके पर ही निशुल्क महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांर्तगत जाब कार्ड उपलब्ध कराया गया। इससे इन परिवारों के चेहरे खिल उठे। अब इन परिवारों को अपने ही गांव में काम की मांग के आधार पर 100 दिवस का अकुशल रोजगार सुनिश्चित हो सकेगा। विदित हो कि कोरिया जिले में 17 जून से आयोजित धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के तहत पूरे जिले के 154 गांवों में सघन प्रचार प्रसार अभियान चलाकर जनभागीदारी शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविरों में आने वाले जनजातीय वर्ग के ग्रामीण जनों को शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं से लाभ दिलाने की प्रक्रिया पूर्ण कराई जा रही हैं। .

More Topics

कश्मीर आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने के बावजूद आतंकी...

सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए पंजीकरण पोर्टल लॉन्च किया

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को पूर्वी दिल्ली के...

इसे भी पढ़े