भारत सिंधु जल समझौता रद्द कर पहले परमाणु युद्ध की नींव तैयार कर रहा, बिलावल भुट्टो के बिगड़े बोल

भारत द्वारा सिंधु जल समझौते को स्थगित करने के बाद से पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर कई बार इस मुद्दे को उठाकर विक्टिम कार्ड खेलने की कोशिश कर रहा है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के बोल एक बार फिर बिगड़े हैं। बिलावल भुट्टो ने कहा है कि भारत सिंधु जल समझौता रद्द कर पहले परमाणु युद्ध की नींव तैयार कर रहा है। इस दौरान पाकिस्तान अमेरिका और दूसरे देशों से इस मामले में हस्तक्षेप कर भारत को रोकने के लिए भी गिड़गिड़ाया है।

द डॉन की एक रिपोर्ट के मुताबिक वॉशिंगटन में मिडिल ईस्ट इंस्टीट्यूट में एक कार्यक्रम में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) प्रमुख बिलावल ने कहा, “आने वाले सालों में जलवायु परिवर्तन को देखते हुए यह कहा जाता था कि अगला युद्ध पानी के लिए होगा। भारत पाकिस्तान का पानी रोकने की घोषणा कर पहले परमाणु जंग की नींव रख रहा है।” बिलावल ने कहा कि पाकिस्तान ने पहले भी कहा है कि पानी रोकने की कार्रवाई को ‘एक्ट ऑफ वॉर’ माना जाएगा।

More Topics

 गुजरात में छत्तीसगढ़ पर्यटन की दमदार दस्तक

ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर गांधीनगर में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड...

भगवान शिव पर टिप्पणी मामले में अरुण पन्नालाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर...

UCC पर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, ST समुदाय रहेगा दायरे से बाहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर...

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद को सुलझाने के लिए हुई वार्ता बेनतीजा समाप्त हुई

उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद...

महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए !रिसाली निगम द्वारा की गई अभूतपूर्व पहल !

आंतरिक शिकायत समिति कार्यान्वयन प्रक्रिया पर कार्यशाला का आयोजन...

इसे भी पढ़े