Total Users-

1,230,013

spot_img

Total Users-

1,230,013
Saturday, May 30, 2026
spot_img

प्लेसमेंट कैम्प 27 मई को : निजी कंपनी में 50 पदों पर सीधी भर्ती का सुनहरा मौका

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं मार्गदर्शन केंद्र कार्यालय परिसर टीकरकला गौरेला में 27 मई मंगलवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में निजी नियोजक (कंपनी) सेफ इंटेलिजेंट सिक्यूरिटी संस्थान द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड के 30 पदों एवं सिक्यूरिटी सुपरवाइजर के 5 पदों पर, न्यूट्रीएंटी क्रॉप केअर प्राइवेट संस्थान द्वारा फिल्ड ऑफिसर के 10 पदों पर और एग्रीकल्चर एडवाइजर के 5 पदों पर भर्ती संबंधी कार्यवाही की जाएगी।

रोजगार के इच्छुक आवेदक जिन्होंने 8वीं, 10वीं कक्षा उत्तीर्ण एवं 12वीं, बीएससी (एग्रीकल्चर) में उत्तीर्ण हैं, वे इस कैम्प में भाग ले सकते हैं। योग्य उम्मीदवार अपने दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड एवं समस्त शैक्षणिक योग्यता संबंधित अंकसूची, प्रमाण पत्र की मूलप्रति एवं छायाप्रति के साथ कैंप में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कार्यालय टीकरकला से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

More Topics

सीबीएसई की 12वीं के स्टूडेंट को मार्कशीट के साथ आंसरशीट डिजिलॉकर पर देने की योजना

बोर्ड एग्जामिनेशन सिस्टम में ट्रांसपेरेंसी बढ़ाने की दिशा में...

बिना फ्रिज अंडों को लंबे समय तक कैसे ताजा रखें

अंडे बहुत पौष्टिक होते हैं, और ज्यादातर लोग इन्हें...

दुर्ग पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

दुर्ग जिला पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय...

रिसाली, भिलाई पार्षद विनय नेताम बर्खास्त

सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़ करने और निगम के शासकीय...

भिलाई में गृहमंत्री का फर्जी ओएसडी गिरफ्तार

भिलाई के खुर्सीपार स्थित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में चल...

इसे भी पढ़े