दुर्ग श्री महावीर जैन विद्यालय के 10वीं एवं 12वीं के बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

पूरब टाइम्स दुर्ग। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 10वीं एवं 12वीं के परिणाम में श्री महावीर जैन विद्यालय के छात्र-छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। 12वीं का परिणाम 98% एवं दसवीं का परिणाम 99%रहा। 12वीं में खुशी अग्रवाल 90.02% लेकर प्रथम स्थान पर रही वहीं 87.6% लेकर शिवानी सिंह द्वितीय एवं तूलिका निर्मलकर 83.4% लेकर तृतीय स्थान पर रही।
दसवीं में देवव्रत सेन 96.5 %लेकर प्रथम स्थान पर रहे काजल देवांगन 93.3% लेकर द्वितीय स्थान पर रहे 90.8% लेकर सौरभ महोबिया तृतीय स्थान पर रहे गुंजा पटेल (90.6% )एवं वंश श्रीवास्तव (90.1% )का अच्छा प्रदर्शन रहा। शाला प्रबंधन एवं परिवार के सभी सदस्य ने इनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।

More Topics

राष्ट्रपति भवन में गूंजी बस्तर की जनजातीय संस्कृति

नारायणपुर के मांझी-चालकी और 'बस्तर पंडुम' विजेताओं ने राष्ट्रपति...

इसे भी पढ़े