गाजा में ‘नरसंहार पर कनाडाई पीएम कार्नी के बयान से भड़के नेतन्याहू,जमकर खरी-खोटी सुनाई

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कनाडा के समकक्ष कार्नी को गाजा में इजरायली सेना के नरसंहार वाले एक बयान पर सहमति जताने के लिए जमकर खरी-खोटी सुनाई है। इजरायली प्रधानमंत्री का यह बयान कार्नी के उस वीडियो के जवाब में आया है, जिसमें एक कार्नी की एक चुनावी रैली के दौरान एक प्रदर्शनकारी चिल्लाते हुए कहता है कि वहां फिलिस्तीन में इजरायली सेना नरसंहार कर रही है। इस पर कार्नी पलटकर जवाब देते हुए कहते हैं कि धन्यवाद.. हां मुझे मालूम है कि वहां क्या हो रहा है, इसलिए हमने हथियारों की बिक्री पर रोक लगाई है।

कनाडाई प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद मीडिया में अटकलबाजी शुरू हो गई। रैली के बाद जब मीडिया ने कनाडाई पीएम कार्नी से इस बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि मैंने ‘नरसंहार’ शब्द नहीं सुना था। मैं बस इजरायल के संबंध में अपने हथियारों की बिक्री पर लगे प्रतिबंध के बारे में ही बता रहा था। पीएम कार्नी ने भले ही इस पर सफाई दे दी लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

कनाडाई पीएम के सफाई देने के पहले इजरायली पीएम तक यह वीडियो पहुंच चुका था। इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कार्नी को आड़े हाथों लेते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, “कनाडा ने हमेशा सभ्यता का पक्ष लिया है.. मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री कार्नी को भी ऐसा ही करना चाहिए। लेकिन वह एक लोकतांत्रिक देश इजरायल का समर्थन करने के बजाय हमास के साथ खड़े हो रहे हैं.. जो खुले तौर पर एकमात्र यहूदी राज्य के ऊपर लगातार हमले करता है। पीएम कार्नी अपना गैर जिम्मेदाराना बयान वापस ले लें।”

More Topics

 गुजरात में छत्तीसगढ़ पर्यटन की दमदार दस्तक

ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर गांधीनगर में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड...

भगवान शिव पर टिप्पणी मामले में अरुण पन्नालाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर...

UCC पर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, ST समुदाय रहेगा दायरे से बाहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर...

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद को सुलझाने के लिए हुई वार्ता बेनतीजा समाप्त हुई

उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद...

महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए !रिसाली निगम द्वारा की गई अभूतपूर्व पहल !

आंतरिक शिकायत समिति कार्यान्वयन प्रक्रिया पर कार्यशाला का आयोजन...

इसे भी पढ़े